भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थल
![]() |
india top 10 beautiful place |
आगरा उतर प्रदेश
दोस्तों आगरा भारत के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। दुनिया के सात अजूबों में से एक भारत उत्तर प्रदेश में आगरा का ताजमहल भी आता है जो अपनी असीम सुंदरताओ , कलाकृति तथा बनावट के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ताजमहल को शाहजहां ने अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज महल की याद में उनकी मकबरे के रूप में बनवाया था। ताजमहल एक बहुत ही आकर्षक संरचना है जो सफेद संगमरमर से बना एक मकबरा है ताजमहल करीब बयालीस एकड क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमें एक मस्जिद और एक गेस्ट हाउस भी है। इसके अलावा आगरा में स्थित फतेहपुर सिकरी, आग्रह का मकबरा, सिकंदर का किला, आगरा का किला आदि आगरा शहर को भारत के टॉप टेन पर्यटन स्थल में से एक बनाते हैं।
गुलाबी शहर जयपुर, राजस्थान
दोस्तों राजस्थान के जयपुर शहर का नाम भारत के टॉप टेन पर्यटन स्थलों की लिस्ट में शामिल है जयपुर पिंक सिटी के रूप में भी जाना जाता है और यह भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन शहरों में से एक है। जयपुर अपनी शानदार किले, महल राज्सिक इमारतें इतिहास और वीरता की लड़ाइयो के किस्सों की वजह से दुनिया भर में मशहूर है। जयपुर के आकर्षित किलो और स्मारकों को देखने के लिए यहाँ दुनिया भर से लोग आते हैं। दोस्तों आपको बता दें कि पर्यटन जयपुर शहर की एक
लेह लद्दाख जम्मू कश्मीर
कहते हैं कि जम्मू कश्मीर भारत में किसी स्वर्ग से कम नहीं लेह लद्दाख भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह दुनिया की दो सबसे शक्तिशाली पर्वत श्रृंखला द ग्रेट हिमालय और कराकोरम से घिरा हुआ है। इस जगह पर घूमना जहाँ आने वाले पर्यटकों की यात्रा को और भी अधिक यादगर बना देता हूँ। दुनिया से लोग दो जुडवां स्थानों लेह और लद्दाख को लेकर हमेशा ब्रह्म में रहते है। आपको बता दें जम्मू और कश्मीर राज्य को तीन वर्गों में बांटा गया है जम्मू कश्मीर और लद्दाख लद्दाख जिला दो भागों में विभाजित है लेह और कारगिल जिला
लेह अपने सुन्दर मठो, सूरमी स्थानों और शानदार बजारों की वजह से भारत का एक आकर्षित पर्यटन स्थल है जो कि इस जगह की संस्कृति को परिभाषित करती हैं।जम्मू एंड कश्मीर
दोस्तों इस धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वह जम्मू कश्मीर में है जो खूबसूरत जगह अपनी प्रकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढके पहाडो, भरपूर वन्य जीवन स्मारको और स्थानीय हस्तकला के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यह राज्य सिर्फ अपनी प्रकृतिक सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओं के लिए भी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस जगह पर घूमने के अलावा यहाँ आप साहसिक खेलों में भी भाग ल सकते है जो आपको एक अलग दुनिया में ले जाएंगे। यहाँ आप ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, गुल और कैम्पिंग जैसे खेलों का मजा लेकर अपनी यात्रा को और भी अधिक खास बना सकते है। इसके अलावा डलझील, कश्मीरघाटी, खरदुंगला दरा गुलमर्ग शालीमार बाग यहाँ की प्रमुख आकर्षण है।
शिमला हिमाचल प्रदेश
दोस्तों पहाडों में बसा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला भी भारत की सबसे खूबसूरत और प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहाँ घूमने के लिए जाखू मंदिर, मान रोड, इंस्टीट्यूट ऑफ़ अडवांस स्टडीज अधिक प्रसिद्ध स्थान है। शिमला अपनी खूबसूरत पहाडो और परिदृश्य के लिए भी जाना जाता है। अपनी उप्निवेस्क वस्तुकला अपने मालरोड, रिज और टॉय ट्रेन के लिए भी शिमला काफी प्रसिद्ध है। अक्सर नवविवाहित जोडी शिमला जैसे हिल स्टेशन पर घूमना और अपना हनीमून सेलिब्रेट करना पसंद करती हैं।
मसूरी, उत्तराखंड
मसूरी, उत्तराखंड की प्रकृति की गोद में बसा हुआ एक छोटा सा शहर है। एक पहाडी क्षेत्र मसुरी भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जिसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। देहरादून से पैंतीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित मसूरी उन कुछ स्थानों में से है जहां लोग बार बार आते जाते हैं। घूमने फिरने के लिए यह प्रमुख जगहों में से एक है। लाल टीबा मसूरी का सबसे ऊंचा पॉइंट है और इसे डिपो हीलस भी कहा जाता है क्योंकि एक डिपो इस क्षेत्र में स्थित है। ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के टावर इस पहाडी पर स्थित हैं।
दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल का एक पहाडी क्षेत्र दार्जिलिंग अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यह भी भारत में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। हरी भरी चाय के बागान यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। दार्जिलिंग समुद्रतल से दो हजार पचास मीटर की ऊंचाई पर बसा होने के कारण यहाँ के जलवायु शांत और सूरत में रहती है जिससे कि यहाँ पर्यटक साल भर आते रहते हैं। यह सुंदर हिल स्टेशन हनीमून के लिए आने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। दार्जिलिंग को हिमालय की रानी भी कहा जाता है। यहाँ से हिमालय और कंचनजंगा का नजारा देखने में बहुत ही मनोरम लगता है। यहाँ चाय के बगानों में पतियों को तोडती हुई महिलाएं और हरी भरे पहाडों पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी है।
गोवा
दोस्तों गोवा के नाम के बिना तो भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की लिस्ट अधूरी सी लगती है। छुट्टी बिता ने मोज मस्ती और हनीमून के लिए यह जगह सबसे अच्छी और सुंदर जगहों में से एक है। गोवा भारत का एक ऐसा दर्शनीय स्थल है जहाँ पर लोग अपने दोस्त, पार्टनर और जीवन साथी की साथ जाकर वहाँ की यात्रा का पूरा आनंद ले सकते है। गोवा अपने कई समुद्री बीच की वजह से अपनी छुट्टियों का मजा लेने के लिए फेमस है,
जहाँ लोग अपने पार्टनर, कलीग और फ्रेंड्स के साथ मौज मस्ती कर सकते है। आपको बता दे कि गोवा का नाम दुनिया के टॉप टेन नाइटलाइफ शहरों की लिस्ट में छठे नंबर पर आता है।कन्याकुमारी,
तमिलनाडु कन्याकुमारी भारत में तमिलनाडु राज्य का एक शहर है। इस शहर को यह नाम इस क्षेत्र कि देवी कन्याकुमारी मंदिर से दिया
गया है। कन्याकुमारी भारत का एक प्रमुख पर्यटन शहर ही जो की आपने कई पर्यटन आकर्षणों की वजह से काफी फेमस है। कन्याकुमारी खासकर भारत में अपने शानदार और अद्वितीय सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए भी जाना जाता है। इसके साथ ही यहाँ पर तीन महासागर बंगाल की खाडी, हिन्द महासागर और अरब सागर का संगम है जो यहाँ के सूर्योदय और सूर्यास्त को और भी अधिक खास बनाते हैं। आपको बता दे कि पूर्णिमा की शाम को यहाँ पर एक ही समय में चंद्रमा, उदय और सूर्यास्त को क्षितिज के दोनों और एक साथ देखा
जा सकता है। यह नजारा देखने में बेहद शानदार होता है।दिल्ली
दोस्तों दिल्ली का नाम भी भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल में आता है। पुरानी दिल्ली में कई किले, मस्जिदें और आकर्षक स्मारक बने हुए हैं जो कि दिल्ली के इतिहास को बखूबी बयां करते हैं। इसके अलावा नई दिल्ली अपनी सरकारी इमारतो और दूतावास की वजह से भी काफी प्रसिद्ध है। इस शहर में बना इंडिया गेट भारत के शहीदों को श्रद्धांजलि देने की जगह होने के साथ साथ दोस्त, परिवार या अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए भी एक अच्छी जगह है। इसके अलावा दिल्ली में भहाई कमल मंदिर स्कूल, मंदिरी, राजघाट,
अक्षरधाम मंदिर और यहाँ के लोकल मार्केटिंग जैसे की चांदनी चौक,सदर बाजार,नेहरू प्लेस मार्केट भी घूम सकते है। हाल ही में बना राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box