Venn Diagram reasoning / BSTC 2022 EXAM REASONING / वेन आरेख रीजनिंग /कथन निष्कर्ष /our study / LOGICAL REASONING


Venn Diagram

नमस्कार प्यारे विद्यार्थियों आज हम बात करने वाले है Venn diagram के बारे में जो की एक reasoning का एक topik है आज इसे बिलकुल sort trick से हल करेंगे | अगर आप वेन आरेख के बारे में बिलकुल भी नहीं जानते है तो भी आज आप इस पोस्ट को पढने के बाद पूरी तरह से जान जाओगे और कठिन से कठिन वेन आरेख के प्रश्नों को आसानी से हल कर पाओगे तो चलिए शुरू करते है आज का Venn diagram 

Venn Diagram का नाम एक ब्रिटिश गतिणतज्ञ जॉन वैन के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने Venn Diagram के द्वारा विभिन्न Sets को दर्शाने का तरीका विकसित किया।  को सरल बनाने में वृत्त का प्रयोग किया जाता है।
Venn Diagram अनेक प्रकार से दर्शाए जा सकते है। इसे हम नीचे दिए गए/ स्थितियों से बेहतर ढंग से समझ जाएंगे।

अगर आप ये topik विडियो में देखना चाहते हो तो इस विडियो को आप देख सकते है sort trick में 


उदाहरण 1

यदि दो वस्तुए किसी तीसरी वस्तु से सम्बंध रखती है तथा उन दोनों वस्तुओं में कुछ समानता हो, तो उनके वृत्त एक दूसरे को काटेंगे।
Image1


माताएँ (A)
बहनें (B)
महिलाएँ (C),
Venn arekh
Venn diagram reasoning
स्पष्ट रूप से कुछ माताएँ, बहनें हो सकती है तथा कुछ बहनें, माताएँ हो सकती हैं। अतः इन दोनों के वृत्त एक दूसरे को आपस में काटेंगे।
यहाँ   A - माताएँ
         B- बहनें
         C - महिलाओं को दर्शाते है।



उदहारण2

यदि दो वस्तुएँ किसी तीसरी वस्तु से सम्बंध रखती है, परन्तु उनका आपस में कोई सीधा सम्बंध ना हो तो उन्हें इस प्रकार दर्शाया जाएगा।
Image 2
our study
Venn arekh


बिल्लियाँ (A), 
पालतु (B), 
कुत्ते (C)
स्पष्ट रूप से कुछ कुत्ते तथा बिल्लियाँ पालतू है। परन्तु सभी पालतू, कुत्ते या बिल्ली नहीं हो सकते है। कुत्ते तथा बिल्ली आपस में संबंधित नहीं है।
यहाँ   A - बिल्ली
         B - पालतु
         C - कुत्ते को दर्शाते है।

उदहारण 3 

यदि तीन वस्तुएँ आपस में थोड़ा-2 सम्बंध रखती है तो, उसे इस प्रकार दर्शाया जाएगा।
Image 3
our study
venn diagram


पुरूष (A), 
सरकारी नौकर (B), 
शिक्षित व्यक्ति (C)

स्पष्ट रूप से कुछ पुरूष सरकारी नौकर हो सकते है तथा कुछ शिक्षित भी सकते है। इसी प्रकार कुछ सरकारी नौकर, पुरूष एवं शिक्षित दोनों हो सकते हैं। इसी प्रकार कुछ शिक्षित, पुरूष एवं सरकारी नौकर हो सकते है। अतः इस सम्बंध को तीन वृत्तों से दर्शाया गया है।

उदहारण 4

यदि एक वस्तु दूसरी से सम्बंध रखती है तथा तीसरी वस्तु पूर्णत: अलग है तो,
Image 4
venn diagram
bstc 2020 reasoning


अध्यापक (A), 
मनुष्य (B), 
कुत्ते (C)
स्पष्ट रूप से सभी अध्यापक मनुष्य है। इन्हे दो संकेन्द्रीय वृत्तों से दर्शाया जा सकता है। परन्तु कुत्ते इन दोनों से बिल्कुल भिन्न है।
यहां Aअध्यापक
      B- मनुष्य
      C- कुत्ते को दर्शाते है।

उदाहरण 5

यदि एक वस्तु दूसरी से सम्बंध रखती है तथा तीसरी वस्तु दोनों से थोडा सम्बंध रखती हो तो, उन्हे इस प्रकार दर्शाया जाएगा।
Image 5
VENN DIAGRAM
BSTC 2020

पुरूष (B), 
पिता (A), 
डाक्टर (C)
स्पष्ट रूप से सभी पिता पुरूष है। इसे दो संकेन्द्रीय वृत्तों से दर्शाया जाता है। परन्तु कुछ पुरूष तथा पिता डाक्टर हो सकते है। अतः डाक्टर का वृत्त बाकी दोनों वृतों को काटेगा।

1 Comments

please do not enter any spam link in the comment box

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box