Marble paint all information
राजस्थानी मार्बल पेंट की पूरी जानकारी
Italian marble all information
![]() |
| marble-paint-design-image |
marble painting on walls
marble painting design
इस
मार्बल पेंट को राजस्थान के कारीगर घर में ही ज्यादातर बनाकर तैयार करते हैं यह
पेंट दीवार को सुंदर डिजाइन व अधिक वाइटनस व चमकदार बनाता है इसकी फिनिशसिंग
चमकीली वह चिकनी होती है आपने पुरानी राजा महाराजा की हवेलियों में इस पेंट के ऊपर
फैब्रिक कलर से चित्रकारी देखने को अभी भी बहुत सारी हवेलिया मिलती है
मार्बल पेंट लंबे समय तक चलता वह टिकता है
इस
पेंट की दीवार पर एक बारीक पेस्ट या ( rajasthani marble putty ) की परत चढ़ाई जाती है इसको इसलिए मार्बल पेंट के
नाम से ही जाना जाता है, rajasthani marble paint design का कार्य ज्यादातर राजस्थानी कारीगर ही करते हैं
राजस्थानी कारीगर ही इसको बनाते हैं इसलिए इसे राजस्थानी मार्बल पेंट भी कहा जाता
है और इस मार्बल पेंट ( rajasthani marble paste ) का मटेरियल ज्यादातर राजस्थान में ही मिलता है
मार्बल पेंट को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
·
चुना पाउडर
·
मार्बल पत्थर पाउडर
·
सफेद सीमेंट (वाइट सीमेंट)
·
सिंघराज पाउडर
·
चिकनाई के लिए लक्स साबुन आप कोई अन्य साबुन भी ले सकते हैं
इसका
ज्यादातर मटेरियल राजस्थान में मिलता है जेसे चुना मार्बल पत्थर का पाउडर वाइट
सीमेंट सिघराज पाउडर इनसे कारीगर इसकी डिजाइन कैटलॉग बनाकर ग्राहक को दिखाते हैं
और दीवार पर इसका सैंपल बनाकर भी ग्राहक को दिखाया जाता है जब ग्राहक डिजाइन को
पसंद कर लेता है तो उसके बाद इसकी rajasthani marble price रेट या दर तय की जाती है
मार्बल पेंट बनाने की विधि
जानिए मार्बल पेंट कैसे बनाया जाता है
तो
चलिए आप को सिखाते हैं कि मार्बल पेंट किस प्रकार बनाया जाता है
सबसे
पहले 100 केजी का एक खाली डिब्बा ले उसके बाद 70 केजी लगभग
पानी डिब्बे के अंदर डाल दे फिर 50 केजी पिसा हुआ चुना
डिब्बे के अंदर डाल दे और उसे अच्छी तरह से डंडे की सहायता से हिला देता कि वह
अच्छी तरह मीक्स जाए 1 से 2 घंटे तक
इसे पड़ा रहने दे छोड़ दे उसके बाद एक बारी कपड़ा ले और इस मिक्स गोल को दूसरे
डब्बे में जान ले और 10 12 घंटे तक इसे छोड़ दे बेस्ट नीचे
जम जाएगा और पानी ऊपर रह जाएगा अब आप ऊपर के इस पानी को बाहर निकाल दें और 25
केजी चिप्स पाउडर यानी कि मार्बल पत्थर का पाउडर तथा बुरादा जिसे
बोलते हैं उसको इसके अंदर मिक्स कर दे वह अच्छी तरह से इसे मिलाकर छोड़ दे उसके
बाद आपका मार्बल पेंट या मार्बल पेस्ट तैयार है
और
जिस वक्त आप दीवार पर जब डिजाइन बनाते हैं तब आप कुछ वाइट सीमेंट लगभग पेस्ट का 5% इस पेस्ट के
अंदर मिला ले
और
ध्यान दें बेस्ट जब दीवार पर सूखने लगता है तब आपको अगर कहीं पर भी दरार दिखाई दे तो आप इसके अंदर
सीमेंट की मात्रा कम कर ले
मार्बल डिजाइन बनाने की विधि
मार्बल डिजाइन कैसे लगाएं
मार्बल पेंट से डिजाइन कैसे बनाई जाती है
राजस्थानी मार्बल पेंट से डिजाइन कैसे बनाएं
Royal marble paint design
इटालियन मार्बल पेंट डिजाइन
तो
चलिए अब बात करते हैं कि आप मार्बल से डिजाइन कैसे बना सकते हैं तो सबसे पहले आप
जिस दीवार पर डिजाइन बनाना चाहते हैं उस दीवार पर मार्बल पेस्ट का एक पतली परत को
चढ़ाएं
उसके
बाद उस पतली परत को सूखने दें ध्यान दें कि वह पुरा न सूख जाए थोड़ा सूखने के बाद
थोड़ा गीला पेस्ट लेकर फिनिशिंग करनी है
फिनिशिंग
करने के बाद आप एक ब्रस ले जिससे आप अपने मनचाही डिजाइन दीवार पर बना सके
उस
ब्रश को कलर में टच कर ले ताकि बस के अंदर कलर लग जाए फिर हल्के दबाव से दीवार पर
डिजाइन बनाएं
marble painting ideas, marble design in room
डिजाइन बनाने का तरीका
पहले दीवार पर एक दागा आया रस्सी द्वारा ग्राफ्टिंग कर ले चौकड़ी लगा ले फिर उसके अंदर डिजाइन कर दे और डिजाइन करने के बाद पत्री पति से सिंघराज पाउडर लेकर उसकी चमक बनाएं
सिंघराज पाउडर से आप की डिजाइन वह दीवार चमकने लगेगी
मार्बल पेंट में कलर कौनसा ले
जब
आप किसी दीवार पर मार्बल पेंट करना चाहते हैं तो आपके दिमाग में यही सवाल आता है
कि मार्बल पेंट करने के लिए हम कलर कौन सा ले तो मार्बल पेंट करने के लिए स्टेनर
कलर आपके लिए बेस्ट रहेगा इस स्टेनर कलर को पेस्ट के अंदर मिलाकर लाइट डार्क बना
ले कलर को पेस्ट के अंदर ही मिलाना है फिर बरस से डिजाइन बनानी है
marble selling design
अगर
आप डिजाइन छत पर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको फैब्रिक कलर लेना चाहिए छत में
डिजाइन बनाने के लिए फैब्रिक कलर बेस्ट रहता है
मार्बल पेंट की सावधानियां
- मार्बल पेंट करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- मार्बल पेंट को सुरक्षित कैसे रखे
- तो चलिए अब बात करते हैं कि मार्बल पेंट को करने से पहले आपको किन किन बातों का ध्यान रखना है
- चिकनी दीवार को खुदरा कर ले नहीं तो आपको पेस्ट चलाने में परेशानी हो सकती है
- सीलन वाली जगह पर मास्टर कैरेट केमिकल को सीलन वाली जगह पर पहले ही लगा दे जिससे बाद में सीलन से आपका मार्बल खराब में हो
- छोटे-मोटे गड्ढों में पोटिंग कर ले
- खारा पानी यूज ना करें जिस में नमक की मात्रा ज्यादा हो
- दीवार को पानी से गिला करने से पहले कमरे की लाइट को कट कर ले बंद कर दे
- इलेक्ट्रॉनिक सामान को कमरे से बाहर निकाल दें जैसे पंखा एलईडी एलसीडी टेलीविजन या फिर शीशे का सामान
- दीवार पर मार्बल पेस्ट करते समय अपनी आंखों पर चश्मा जरूर रखें
- मार्बल पेस्ट को तैयार करते समय हुए दीवार पर मार्बल पेंट करते समय मुंह पर मासिक जरूर लगा ली जिससे की धूल मिट्टी का आप पर असर न हो
- जिस कमरे में आप काम करते हो उस कमरे के फर्श पर आप पानी न गिरने दे क्योंकि पानी से फिसलने का डर बना रहता है पानी को साफ कर दे
इन
सभी बातों का मुख्य तौर पर ध्यान रखें
तो
आज हमने बात की आप मार्बल पेंट को कैसे सीख सकते हैं मार्बल पेंट को करने में किन
किन बातों की सावधानियां रखी जाती है मार्बल पेंट को कैसे बनाया जाता है मार्बल
पेंट की डिजाइन कैसे बनाई जाती है
आशा
करते हैं कि सारी जानकारी आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होगी अपना फीडबैक जरूर
दें कमेंट करके बताएं

Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box