शिलाई मशीन बखिया ठीक करना / Silai Machine Repairing /Sewing Mach...

घर पर केसे करे शिलाई मशीन की रिपेयरिंग ,silai machine repairing

दि मशीन की रोज देखभाल हो तो वह कम ही खराब होती है। फिर भी मशीन में कई बार ऐसी छोटी-मोटी खराबियां आ जाती हैं जो प्रायः हमारी लापरवाही या अज्ञानता के कारण ही पैदा होती हैं। इसलिए आवश्यक कि मामूली खराबियों या त्रुटियों को स्वयं ही ठीक करने में लिए पर्याप्त जानकारी हासिल की जाए, ताकि बिना जरूरत मशीन को बार-बार मिस्त्री के पास न ले जाकर अनावश्यक परेशानी और खर्च से बचा जा सके। 


सिलाई मशीन में सामान्य खराबियां प्रायः निम्न होती हैं:-  

   1. मशीन का धागा बार-बार टूटना
   2. बखिया ठीक न होना
   3. सिलाई के समय धागे में गुच्छे पड़ना
   4. सिलाई के समय कपड़े का इकट्ठा होना, 
   5. सुई का बार-बार टूटना
   6. मशीन भारी चलना और आवाज देना 
   7. बखिये का टॉप करना या उसमें जगह छूटना। 
इन खराबियों को समझकर इन्हें स्वयं ही आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसीलिए इनके कारणों व सुधार के उपायों संबंधी अपेक्षित जानकारी यहां दी जा रही है:- 

1. मशीन का धागा बार-बार टूटना 


आप जानती हैं कि मशीन के बखिये में ऊपर-नीचे दो धार चलते हैं। इन धागों के खिंचाव में संतुलन न होने से ही अधिकतर धागा टूटता है, या सुई और धागे का मिलान ठीक न रखने अथवा धागा क्रम से ठीक न पिरोने के कारण। कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं, इसलिए देखिए कि silai machine का ऊपरी धागा ठीक क्रम से डाला गया है? कहीं सुई बारीक और धागा मोटा तो नहीं? सुई टेढ़ी तो नहीं लगी हुई? धागा पुराना या कच्चा तो नहीं? ऊपरी धागे का खिचाव अधिक तो नहीं?

 - 'थ्रेड टेक-अप-स्प्रिग' तो नहीं टूटा हुआ?
- ऊपर का धागा और नीचे का धागा असमान तो नहीं?
- शटल का पेंच अधिक कसा हआ तो नहीं?
- शटल में धागा या कचरा तो नहीं फंसा हआ?
- नीचे के धागे का खिचाव अधिक तो नहीं?
- बाँबिन पर धागा ठीक से लपेटा गया है? बॉबिन अधिक तो
नहीं भरी हुई?

इनमें से जो भी खराबी दिखाई दे, उसे सुधारिए और डिब्बी
तथा शटल को साफ रखने की आदत डालिए। सुई और धागे,
कपड़े और धागे तथा ऊपर और नीचे के धागे का संतुलन ठीक
रखिए तो धागा टूटने की शिकायत का प्रायः सामना करना ही
नहीं पड़ेगा।

2. शिलाई मशीन बखिया ठीक करना 


बखिया बिगड़ जाने की शिकायत गृहिणियां आम करती हैं
और बखिया ही सिलाई की जान है। यदि बखिया ठीक न हो तो
साफ-सुघड़ सिलाई की कल्पना कठिन है। बखिया निम्न
कारणों से बिगड़ता है:-
सही बखिया
ऊपरी धागा अधिक कसा है
ऊपरी धाग अधिक ढीला है
जब ऊपर और नीचे का धागा एक जैसी किस्म, मोटाई
और मजबती वाला न हो।
जब नीचे का धागा ऊपर के धागे से अधिक खिचा हुआ
हो।
जब नीचे शटल में धागा या कचरा फंसा हो।
जब नीचे फिरकी में धागा ठीक से न भरा गया हो।
जब सुई टेढ़ी लगी हो।
जब सुई की नोक घिस चुकी हो और उसे बदला न गया हो।
जब सुई और धागे का नम्बर अनुकूल न हो। या सुई और
धागे का नम्बर कपड़े के अनुकूल न हो।
इन खराबियों को दूर करने से बखिया ठीक हो जाएगा आप
देखिए, ऊपर का धागा नीचे के धागे से कुछ पक्का हो और
दोनों धागों की चाल बराबर हो। बॉबिन का धागा ऊपरी धागे
से कुछ ढीला भी होना चाहिए यदि यह धागा सख्त हो तो
बॉबिन की डिब्बी के साथ लगे छोटे से पेंच को ढीला कर दें।
यदि यह धागा अधिक ढीला हो जाए तो यही पेंच कसकर उसे
ठीक किया जा सकता है। यदि सुई टेढ़ी लगी है या अधिक कस
गई है, तो उसे उतारकर दुबारा ठीक से लगाएं और किसी पुर्जे
या शटल में मैल फंसा हो तो उसे खोलकर साफ कर दें।


सिलाई ठीक रखने का तरीका :

 बखिया ठीक करने के लिए उपर्युक्त नियमों के अलावा अच्छी साफ सिलाई के लिए
 इन बातों पर भी ध्यान दें:-
ठीक सिलाई के लिए सुई और धागे की मोटाई कपड़े के
अनुकूल होनी चाहिए। जैसे: बारीक मलमल, वॉयल,
जॉर्जेट आदि में सुई 9-10 नम्बर की तथा सूती धागा 100-
150 नम्बर का और रेशमी धागा 30 नम्बर का होना
चाहिए। बारीक रेशमी कपड़े के लिए सुई 11 नम्बर और
रेशमी धागा 24-30 नम्बर का हो। पतले बढ़िया सूती
कपड़ों के लिए 11 नम्बर की सुई के साथ सूती धागा 80-
100 नम्बर का चलेगा और पॉपलिन-लठे के साथ 14
नम्बर की सुई पर सूती धागा 60-80 नम्बर का। इसी
तरह मोटे रेशम और हलके गर्म कपड़े पर 16 नम्बर की
सुई के साथ 16-18 नम्बर का रेशमी धागा चलाना
चाहिए। जीन, मोटे सूती कपड़ों और ऊनी कपड़ों को 18 नंबर की सुई का उपयोग करें

सुई का बार-बार टूटना


सुई टूटने के कई कारण होते हैं। जैसेः-
ऊपरी धागा सख्त हो,
धागा सुई से मोटा हो,
धागा सुई की अपेक्षा पतला हो,
ऊपर या नीचे का धागा ढीला हो,
सई कपड़े के अनुसार न होकर अधिक मोटी या बारीक हो
सई टेढ़ी हो,
सुई ठीक फिट न हो,
सई उसी कम्पनी की न हो,
नीचे का धागा ऊपरी धागे
से ज्यादा मजबूत हो,
सुई का चपटा भाग बाहर
की ओर हो,
सुई लगाते समय उसका चपटा
भाग भीतर व गोल भाग
बाहर रखिए।
सिलाई में नीचे गुच्छे आ रहे हों,
-धागा सुई में पड़ा न हो और नीचे सुई के साथ पैर में उलझ
गया हो,
नीचे शटल में धागा फंसा हो,
सिलाई करते समय कपड़े को खींचा जाए,
नीडल प्लेट' ठीक फिट न हो,
'प्रेशर फट' की फिटिंग ठीक न हो,
दंदानों में कचरा फंसा हो,
सई नीडल-क्लैम्प स्क्र' में भीतरी सिरे तक न लगाई गई हो,
पैरों वाली मशीन की प्लेट ठीक न हो। या यह मशीन ठीक
से न चलाई गई हो।

ध्यान से देखने पर इन कारणों में से जो कारण दिखाई दे,
उस नुक्स को ठीक कर दें तो बार-बार सुई टूटने की यह
शिकायत दूर हो जाएगी। फिर भी ठीक न हो और खराबी
समझ में न आए तो बार-बार सुई तोड़ने के बजाय मिस्त्री को
दिखाएं। यदि 'प्रेशर बार' टेढ़ा होगा या अन्य कोई छिपी
भीतरी खराबी होगी तो सारी मशीन को खोलने के बजाय उसे
मिस्त्री से सुधरवाना ही ठीक होगा।

 सिलाई के समय कपड़े का इकट्ठा होना

सिलाई करते समय कपड़ा इकट्ठा होने के कारण हैं:
कपड़े की आवश्यकता से दबाव अधिक या कम होने पर
कपड़ा इकट्ठा होता है।
धागे का तनाव ठीक न हो।
सुई की नोक ठीक न हो
सुई टेढ़ी लगी हो।
शटल का पाइंट टूटा हो।
सुई ठीक तरीके से न लगी हो।
इन त्रुटियों को सुधारने से यह सामान्य खराबी ठीक हो
जाएगी। यों धागे के तनाव का ध्यान रखने और कपड़े की
मोटाई के अनुसार 'प्रेशर रेगुलेटिंग स्क्रू' को ठीक कर, (न
ढीला, न अधिक कसा) यह खराबी दूर की जा सकती है।

मशीन का आवाज देना वह भारी चलना


यदि आपकी मशीन भारी चलती है और आवाज देती है तो देखिए:-
- मशीन में तेल डालकर बिना सिलाई किए कहीं आपने उसे
देर तक बंद तो नहीं रखा? ऐसा करने से मशीन में तेल जम
जाता है और मशीन भारी चलती है। यदि देर तक पड़ी
रहने के बाद भारी मशीन चले तो उचित स्थानों पर थोड़ा
सा बेंजीन या पैराफिन देकर मशीन को चलाएं ताकि जोड़
साफ हो जाएं। उसके बाद मशीन को, मशीन का तेल
देकर पहले कतरनों पर व फिर कपड़े पर चलाएं।
शटल में धागे, रेशे या मैल फंस जाना; यह खराबी सफाई
करने से ठीक हो जाती है।
हत्थी ठीक फिट न होना। इसे खोलकर ठीक फिट कर दें।
'बॉबिन वाइंडर' या फिरकी भरने के चक्र को फिरकी भरने
के बाद यथास्थान न किया जाए तो 'फ्लाई व्हील' पर
दबाव पड़ने से भी मशीन भारी चलती है और पैरों वाली
मशीन की बेल्ट कसी हो तब भी। इन्हें ठीक कर देने से यह
शिकायत ठीक हो जाएगी।
- 'स्टॉप मोशन स्क्र' ठीक कसा न हो तो भी मशीन भारी चल
सकती है। इसे ठीक कस दें।
- मशीन में तेल उसी कम्पनी का देना चाहिए। कई बार
सस्ता बाजारू तेल भी मशीन को बिगाड़ देता है।




about this video शिलाई मशीन रिपेयरिंग,शिलाई मशीन की सेटिंग,शिलाई मशीन रिपेयरिंग बाय शीशपाल साहू,शिलाई मशीन रिपेयरिंग पार्ट 3

इस वीडियो में शिलाई मशीन की गज बदलने के बारे में बताया गया हे #silaimachinerepairing #sewingmachinerepair

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box